फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता वोट देने के बाद मतदेय स्थल पर ले सकेंगे सेल्फी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब मतदाता वोट देने के बाद मतदेय स्थल पर अपना सेल्फी ले सकेगा। साथ ही उसे सोशल मीडिया एकाउंट, चुनाव आयोग के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर अपलोड कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने निर्देश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था पहली बार इस चुनाव में हुई है। प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी सहित सभी एसडीएम को पत्र भेजकर इसका प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इस लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके लिए रोज नए-नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पहली बार मतदाताओं को वोट डालने के बाद मतदेय स्थल पर सेल्फी लेने की छूट दी गई है। जिसमें मतदताओं को मतदेय स्थलों पर न्यूनतम सुविधाओं, मतदाता सुविधाएं और पोस्टर इत्यादि के सामने खड़े होकर तर्जनी अंगुली को सामने रखते हुए सेल्फी लेने की सुविधा दी गई है। इसके बाद मतदाता इस सेल्फी को सोशल मीडिया एकाउंट, भारत निर्वाचन आयोग के फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम आदि पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी और सभी एसडीएम को पत्र भेजा गया है।

चुनाव आयोग द्वारा मतदेय स्थल पर मतदाताओं को सेल्फी लेने की सुविधा पहली बार दी गई है। लेकिन यह सुविधा बूथ के बाहर होगी। वहीं मतदाताओं व चुनाव में लगे कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रभारी मतदान कार्मिक आधिकारी व एसडीएम को पत्र भेजा दिया गया है। आरपी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें