जौनपुर। बकाया वेतन देने की मांग को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत के नेतृत्व में बिजली मजदूरों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार किया गया। जिसमें बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र देने की मांग की गई। बकाया भुगतान नहीं होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी गई। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि विभाग में वाह्य एजेंसी के माध्यम से विद्युत उपकेंद्रो पर उपकेंद्र परिचालन, लाईन अनुरक्षण का कार्य कर रहे निविदा कर्मियों, विभागीय कार्यालयों में व कैश काउंटरों पर तैनात कंप्युटर आपरेटरों का भुगतान मानक के अनुुरूप नहीं किया जा रहा है। पिछले चार से आठ माह का वेतन भी नहीं दिया गया है। जिससे उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने शीघ्र बकाया भुगतान करने की मांग की है। बकाया भुगतान नहीं होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। धरने में विश्राम मौर्य, महेंद्र यादव, अखिलेश तिवारी, रविंद्र सिंह, गिरिश यादव, विनोद यादव, मनोज, संतोष, मुकेश, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।