फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को ईवीएम से मत देने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर । एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर के प्रांगण में मतदाताओं को ईवीएम मशीन से मत देने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने इस बार लोकसभा चुनाव में वोटिंग मशीन के साथ एक दूसरी मशीन वीवीपैट को जोड़ दिया है। इस अतिरिक्त मशीन के लग जाने से मतदाता मतदान के बाद यह जान सकता है कि उसने जिस प्रत्याशी को वोट दिया था, वह उसी को मिला या नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि आयोग के इस फैसले के बाद इलेक्ट्रानिक मशीन को फिक्स करने की आशंका समाप्त हो गई है। इस मौके पर उमेश चतुर्वेदी, उमेश दुबे, शिवनारायण सिंह, शिव बहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह, भोला प्रसाद, कैलास रजक, कृष्णचन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें