सिकरारा। मंगलवार को क्षेत्र के पावन अजोशी महावीर धाम से मंगलवार को युवाओं ने बाइक जुलुस निकाल कर आतंकियों को चेतावनी दी और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सबेरे धाम के प्रधान सेवक गोरख नाथ मिश्र ने देश की एकता अखंडता को अक्षुण बनाने के लिए विशेष पूजन अर्चन किया। हनुमत भक्तों की टोली ने मंदिर के सामने देश की अस्मिता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने एक मत से पाकिस्तान समर्थित कायराना आतंकी हरकत की निंदा की। देश की सेना को स्वतंत्र रूप से काम करने की प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत किया।धाम से सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवकों ने तिरंगे झंडे के साथ भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दादाबाद, हिंदुस्तान जिंदा बाद के नारे लगाते हुए आस पास के गांवों में जुलुस निकाला । जुलूस अजोसी से गनापुर, कुठुली,मीठेपार, झिम्मल गंज,बेलगहन होते हुए पहलवान बाबा धाम पर आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में संजय माली,कृष्ण मुरारी सिंह,संदीप यादव,जगदीश यादव, बबलू ,राम हित, आकाश मिश्र तथा सूरज यादव आदि रहे।