फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरऊपुर नहर में पहुंची डाल्फिन मछली, देखने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव के पास शारदा शहायक नहर में डाल्फिन मछली को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई। डाल्फिन को नहर से निकालने के लिए लखनऊ से वन विभाग के एक्सपर्ट और घाघरा नदी से मछुआओंरों को बुलाया गया है। करीब डेढ़ कुंटल वजन की इस भारी भरकम मछली को पकडने के लए बुधवार को सुबह से आपरेशन शुरू होगा। मछली को पकड़कर गंगा नदी में छोडने की योजना बनाई गई है। डीएफओ एपी पाठक मंगलवार को पूरे दिन अपनी टीम के साथ मौके पर जमे रहे लेकिन वन विभाग की स्थानीय टीम इस भारी भरकम मछली को पकडने में असफल रही।
विज्ञापन

शारदा सहायक खण्ड 39 नहर प्रयागराज जनपद से होते हुए जौनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश करती है। इसी नहर से निकलकर प्रयागराज मार्ग पर पुरउपुर गांव में बने पुल के पास रविवार की शाम को किसी ने भारी भरकम मछली को देखा तो शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आगे पानी का स्तर कम होने के चलते मछली आगे नहीं बढ़ पा रही है। वह पुल के पास दो सौ मीटर के इर्द गिर्द में ही रविवार की शाम से देखी जा रही है। सूचना पर रविरा को पहुंची वन विभाग की टीम ने देखा तो पता चला कि वह डाल्फिन मछली है। इसकी सूचना प्रदेश के अधिकारियों को दी गई। डीएफओ एपी पाठक ने बताया कि सूचना पर लखनऊ से एक्सपर्ट की टीम पुरऊपुर पहुंच गई है। टीम में वन विभाग के एक्पर्ट के अलावा घाघरा नदी से आए मछुआरों समेत 15 सदस्य शामिल हैं। घघरा नदी बहराइच से जाल मंगाई गई है। सुबह आठ बजे से डाल्फिन को पकडने के लिए एक्सपर्ट आपरेशन शुरू करेंगे। मछली को पकड़कर गंगा नदी में छोड़ा जाएगा। उन्होंन बताया कि शारदा शहायक नहर घाघरा नदी से ही होकर निकलती है। नदी के रास्ते ही बहक कर मछली नहर में आई होगी। पूरे दिन पुरऊपुर पुलिया के पास लोगों की भीड़ लगी रही। तमाम जब कभी डाल्फिन पानी की सतह पर ऊपर आती तो उसकी फोटो लेने और डाल्फिन के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की होड़ लग जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें