फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देऊर सपाइयों ने फूंका ररकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोकने और सांसद धर्मेंद्र यादव पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर के सिहौली चौराहे पर बुधवार की शाम चार बजे पुलिस को चकमा देकर राज्य सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सरकार के विरुद्घ जमकर नारे बाजी की। उधर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के पुतला दहन करने की सूचना मिलते ही केराकत कोतवाली पुलिस फोर्स सिहौली चैराहे पर पहुंची। किन्तु सपा कार्यकर्ता पुलिस को देख वहां से हट गए। कुछ देर के बाद पुलिस जब वापस चली गई तो फिर सिहौली चैराहे पर पहुंच कर राज्य सरकार का पुतला फूंक दिया। पुतला दहन करने वालों में राजेश यादव, प्रभात यादव, राजकुमार सरोज, रामकेश पाल, भीमराज यादव, मुन्नी लाल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें