फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राज्य शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा फरवरी 2019 के तहत सीएमएमयू डूडा द्वारा बुधवार को रैली निकाली गई। जिसमें शहरी गरीबों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही लाभ प्राप्त करनेके लिए लोगों को जागरूक किया गया। परियोजना अधिकारी डूडा एमपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा 2019 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के वंचित पात्र लाभार्थियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। ताकि वे योजनाओं का लाभ उठा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के सीएलटीसी यशवीर सिंह ने बताया कि उक्त योजना के तहत वंचित लाभार्थी जिन्होंने अपना आवेदन पत्र डूडा कार्यालय मे जमा किया है। उनके सर्वे सत्यापन का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनका सर्वे कार्य पूर्णतया नि:शुल्क है। इस अवसर पर डूडा के सीओ संदीप चौधरी, संदीप सिंह एवं ऊषा राय, सुरभि सामुदायिक विकास समिति उर्दू बाजार की अध्यक्ष मालती वर्मा, नवदुर्गा, मां गंगा, योगी समूह की महिलाओं सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें