जौनपुर। शनिवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक निरस्त कर पार्टी के वरिष्ठ नेता बांके लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि बांके लाल शर्मा मुलायम सिंह यादव के करीबी थे। हमेशा दबे कुचले समाज के हित की लड़ाई लड़ते रहे। पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, पूर्वमंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राज नरायन बिंद, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, हिसामुद्दीन शाह, यशवंता यादव, राजनाथ यादव, आलोक यादव, राजदेव यादव, राकेश मौर्या, श्याम बहादुर पाल आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, जयहिंद यादव, श्याम नरायन बिंद, सै. आरिफ, केशजीत यादव, कैलाशनाथ यादव, शकील अहमद, सोचन राम विश्वकर्मा, राजदेव पाल, विकास यादव, प्रिंशू यादव, डा. लक्ष्मीकान्त यादव, आशा राम यादव, सुशील श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, आलोक यादव, अली मंजर डेजी, गौरीशंकर सोनकर, फिरोज अंसारी, शबनम नाज, सीमा खान, संजीव साहू, पंकज यादव, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।