करंजाकला। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद रहे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्हें मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित का कार्यक्रम का शुरुआत की। छात्रों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना स्वागत गीत, ना काटो मुझे दुखता है, डांस मेहनत की पूजा, होली डांस, गुजराती डांस, हिन्दी नाटक, कौवाली और इंग्लिश स्कीट आदि गीतों से छात्रों ने सबका मन का मोह लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने की। विद्यालय के उपनिदेशक सूर्यांश प्रताप सिंह ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस मौके पर निदेशक पीएन सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, पलकधारी सिंह बलराम सिंह, त्रिभूवन सिंह, ज्ञानदेव दुबे, डा. पीसी विश्वकर्मा, केएन सिंह, कैलाश नाथ सिंह, रामानन्द विश्वकर्मा, अधेन्द्र सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।