फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों के संरक्षण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के खुदौली स्थित गुजरताल में वेटलैंड दिवस के अवसर पर पक्षियों का अवलोकन किया गया। उनके संरक्षण के लिए सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में बर्ड फेस्टिवल पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गुजरताल परिसर में एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा के नेतृत्व में वन अधिकारी और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के पक्षियों का अवलोकन किया। पैरा कीट, रथुफस रिपाई, रोज रिंग, इंडियन रोबिन रोक, रीजन पीजन आदि दर्जनों प्रकार के पक्षी ताल में विचरण करते पाए गए। इसके बाद सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली परिसर में बर्ड फेस्टिवल के रूप में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि पक्षियों का संरक्षण जल संरक्षण से जुड़ा हुआ मुद्दा है। हमारे जल स्रोत नदी तालाब संरक्षित रहेंगे तो पक्षियों के विचरण के लिए प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। इस अवसर सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के एनसीसी छात्रों को वन्य जीवों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन महेंद्र विक्रम देव ने किया। अध्यक्षता एपी पाठक निदेशक सामाजिक वानिकी जौनपुर ने की। सीबी सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी शाहगंज ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें