जौनपुर। पाल बघेल समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय धनगर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश पाल धनगर की अगुवाई में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने पहुंचे लोगों ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश के बाद भी जिला प्रशासन धनगर समाज के लोगों को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 24 जनवरी 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्पष्ट आदेश जारी हुआ है। जिसमें गड़ेरिया समुदाय के धनगर अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया है। अभी तक सक्षम अधिकारियों द्वारा धनगर जाति के अवेदन पत्रों यह कहकर निरस्त कर दिया जाता है कि जिले में धनगर जाति के लोग नहीं रहते हैं। अफसरों की ऐसी ही मनमानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि गड़ेरिया समुदाय को धनगर का प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर अच्छे लाल पाल, रामकेवल पाल, सुनील पाल, सुजीत पाल, राम पाल, वंशबहादुर पाल, रामनारायण, मनोज पाल, बबलू पाल आदि मौजूद थे।