फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा के साथ समाज सेवा से भी जुड़े रहे डा.काशीनाथ-राजेशपति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि डा. काशीनाथ उपाध्याय सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। वह डा. उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार को माता आनंदमयी नेत्र चिकित्सालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। इस मौके पर 25 मरीजों के नेत्र का आपरेशन किया गया और 270 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। कंबल वितरित भी किया गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेंद्र किशोर पांडेय, पूर्वमंत्री जगदीश नारायण राय, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय शंकर पांडेय, सियाराम पाठक, अजीत पाठक, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, डा. देवेश उपाध्याय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, शिक्षक नेता शिवेंद्र सिंह रानू, विकेश उपाध्याय एवं विवेक उपाध्याय, त्रिभुवन नाथ उपाध्याय व डा.राकेश उपाध्याय ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें