फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में नगर पालिका फेंकवा रहा है कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। सरकार स्वच्छता अभियान पर विशेष बल दे रही है। जिसमें सरकार की ओर से पानी की तरह पैसा बहा कर स्वच्छ भारत बनाने का अभियान चल रहा है। लेकिन मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका इस अभियान को सफल बनाने में कोई सहयोग नहीं कर रहा है। जिस रास्ते से लोग कुंभ नहाने जा रहे हैं उसी रास्ते में कूड़ा गिरवा रहा है। मुख्य मार्ग के में बगल फेंके गए कूड़े का ढेर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। मुंगराबादशाहपुर पालिका प्रशासन ने डाक बंगला के पास सड़क के किनारे कूड़ों का अंबार लगा दिया है। कुंभ मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं का इसी रास्ते से आना जाना लगा हुआ है। इससे उठने वाली दुर्गंध से जहां राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं आसपास के क्षेत्र में गंभीर बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें