बरसठी। स्व. लालू दुबे ग्राउंड पर चल रहे आरसीसी कप टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच सुरियावां और बरेठी के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरेठी की टीम ने निर्धारित दस ओवरों के मैच में 9.3 ओवर में 36 रन बना कर आल आउट हो गई। सुरियावां की टीम ने महज पांच विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिया। मैन आफ दी सीरीज ट्राफी सुरियावां के दिलशान और मैन ऑफ दी मैच ट्राफी सुरियावां के ही आदर्श को दिया गया। सुरियावां की टीम के कप्तान आशीष सिंह को मुख्य अतिथि कृपा शंकर तिवारी पूर्व खाद्य अधिकारी द्वारा आरसीसी कप ट्राफी देकर संमानित किया। टूर्नामेंट के अंपायर राजेश उपाध्याय, टीके बब्लू, पंडित अमिराज और आलोक सिंह की निर्णायक की भूमिका निभाई। कमेंट्रेटर विद्या शंकर दुबे, देवेंन चंदन, सैफुद्दीन, विमल पटेल ने की। इस अवसर पर ओम प्रकाश तिवारी, संतलाल चौहान, मनीलाल यादव प्रधान, सुरेश मिश्रा, राहुल दुबे, त्रिभुवन सिंह, कलीम खान, गिरीश दुबे, अशोक दुबे, ,जगदीश गौतम अध्यापक ,हर्ष, राहुल, रिषभ, सचिन, यश आदि उपस्थित रहे।