फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से खाली हुआ विद्यालय परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के मुकुंदीपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद छुट्टा पशुओं को मंगलवार को प्रधानाध्यापक के प्रयास से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद पूर्ववत पठन - पाठन का कार्य होने लगा। रविवार की रात को ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय मुकुंदीपुर परिसर में दर्जन भर से अधिक छुट्टा जानवरों को अंदर कर बाहर से गेट पर ताला जड़ दिया था। बच्चे मजबूरन बाहर बैठ कर पढ़ाई किए। इसके बाद हेड मास्टर के अनुनय विनय का असर नहीं हुआ तो उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी तथा 100 नंबर को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं मानें । मंगलवार को हेड मास्टर रविंद्र सिंह व शिक्षामित्र राजेश के साथ पुन: गांव के संभ्रांत लोगों से सम्पर्क किया। इसके बाद समझा बुझाकर छुट्टा पशुओं को विद्यालय से बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें