जौनपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी के अलफस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि सात जनवरी से कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और भाजपा के झूंठे वादों को जनता को याद दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में चलने वाला यह जनसम्पर्क अभियान पिछड़े व दलित वर्ग को जागरूक करने के लिये चलाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हम लोग सेक्टर व बूथ स्तर तक जाकर भाजपा द्वारा लोकसभा में जनता से किये गये वादे को बतायेंगे। साथ ही उक्त वादे भाजपा ने कितना पूरा किया, यह भी बताया जायेगा। भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े व दलित के साथ जो अनदेखी की जा रही है, हम उसके लिये लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। साथ ही भाजपा सरकार को देश से हटाने का काम भी करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक/पूर्व विधायक, सांसद/पूर्व सांसद, वरिष्ठ नेता, बूथ व सेक्टर अध्यक्ष लोगों से सम्पर्क करके अभियान को मजबूती प्रदान करें। भाजपा द्वारा दिये जा रहे झूठ के पिटारे को बेनकाब किया जाएगा। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मनोनीत प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव प्रिंशू का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, पूर्व एमएलसी ललन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, डा. केपी यादव, यशवंता यादव, राजनाथ यादव, डा. अवधनाथ पाल, पूर्व मंत्री राज नरायन बिंद, जिला सचिव संघर्ष यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्याम बहादुर पाल, पूनम मौर्या, श्याम नारायण बिन्द, डा. शबनम नाज, माला शुक्ला, रमापति यादव, सोचन राम विश्वकर्मा, सुशील श्रीवास्तव, केशजीत यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव टाइगर, दीनानाथ सिंह, पंकज यादव, मिंटू यादव, रामधारी पाल, रमाशंकर यादव, निजामुद्दीन अंसारी, राजेश यादव, शंकर यादव, आदि उपस्थित रहे। बैठक संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।