फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी के बावजूद चौराहे से नहीं हटा टैक्सी स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। इंदिरा चौक पर सभी सड़कों पर बना टैक्सी स्टैंड प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया गया। इसके चलते जाम जैसी समस्या बनी हुई है। बदलापुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने आवागमन को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए चार दिन पूर्व प्राइवेट वाहन संचालकों को इंदिरा चौक से पांच सौ मीटर दूर स्टैंड ले जाने का निर्देश दिया था। किन्तु आदेश को ठेंगा दिखाते हुए आज भी प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा चौक के पास ही बना हुआ है। नेशनल हाईवे 56 जौनपुर, सिंगरामऊ सहित महराजगंज, घनश्यामपुर रोड पर सवारियों को उतारने और चढ़ाने के लिए प्राइवेट वाहन बेतरतीब खड़े करते हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश का कहना है कि शीघ्र ही वाहन पड़ाव को चौक से दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें