मुंगराबादशाहपुर। सुजानगंज विकासखंड के प्रेम का पूरा गांव में मंगलवार को अंतर्जनपदीय बैकुण्ठ धाम क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश मिश्रा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज कल बच्चे खेलकूद की बजाय मोबाइल गेम खेलने में अधिक समय व्यतीत करते हैं। जो नुकसान दायक है। खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय शंकर दूबे अज्जू ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन प्रति वर्ष होना चाहिए। इसके लिए हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। इस मौके पर विजय कुमार तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा फौजी, सुरेश चंद्र दूबे, विश्वनाथ गुप्ता, सतीश चंद्र, अरुण प्रकाश दुबे, तेज प्रकाश तिवारी, बीडी दूबे, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।