शाहगंज। सेन्ट थामस इंटर कालेज में शनिवार को क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रयागराज धर्म प्रांत मुड़ीलाडीह कादीपुर से आए लेस्ली कुतिन्हा ने कहा कि प्रभु यीशु दया व शांति प्रदान करने वाले हैं। आप जिस तरह से अपने घर व शरीर को साफ रखते हैं उसी तरह अपने मन को साफ रखें। प्रभु यीशु से जुड़ी कई बातें को विस्तार से बताई। इस के पूर्व छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस गीत, प्यार का सागर हैं, झूमो, नाचो खुशी से आज, सांता क्लाज देखो आया, मसीह का जन्म आदि मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें स्तुति, महक, मुस्कान, नमिशा, आकाश, जानसन, अंकित व विलियम ने प्रमुख भूमिका निभाई। क्रिसमस संदेश अध्यापक राजेश जैकब व संचालन साइमन पीटर व सोनू ने किया। अंत में कालेज के प्रधानाचार्य एन्टोनी रोडिग्स ने छात्रों को आर्शीवचन दिया। इस आवसर पर समरजीत मसीह, साइमन पीटर, अनुराग सिंह, पवन अग्रहरि, राजेश गुप्ता, सतीश मसीह, पिसेन्ट ऐडवेड डेनिस, संजय अगस्टीन, शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।