फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में संस्कार पैदा करने के लिए परिवार व शिक्षक हैं जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को राजर्षि कुंवर श्री पाल सिंह की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2018 की विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। जिनमें रिंकी मौर्य, राम कृष्ण त्रिपाठी, अंतिमा सरोज, अंबुज प्रजापति, अनिरुद्ध यादव, मीनू दूबे, दिनेश निषाद, कोमल दूबे, प्रिंशी मोदनवाल, पवन कुमार, संजय कुमार यादव, रूबी यादव और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसएन सिंह व मैथमेटिकल सोसायटी बंगलोर शाखा जौनपुर के अध्यक्ष रामानुजन ने किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसएन सिंह ने कहा कि आज हमारे देश के युवा विदेशों में जाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सिर्फ शिक्षित होना ही व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं बनाता है। इसके लिए बचपन से ही अच्छे संस्कारों का संचार होना जरूरी है। बच्चों में संस्कार पैदा करने के लिए परिवार के साथ ही शिक्षक भी जिम्मेदार हैं। लिहाजा विद्यालयों में नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए। महापुरुषों की जीवनी बच्चों को पढ़ा कर उनसे प्रेरणा लेने के लिए जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान लेने पर जोर देते हुए कहा कि व्यवहारिकता व्यक्ति को जिम्मेदार बनाकर उसे सामाजिक भावनाओं का अहसास कराती है। सफलता के लिए शिक्षा के साथ नैतिकता होना भी जरूरी है। राजर्षि के साथ पहलवानी के समय की बातें छात्रों के साथ साझा करते हुए कहा कि हमें शिक्षा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी रखना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक कुँवर जय सिंह ने कहा महापुरुषों की पुण्यतिथि पर उत्सव होना चाहिए । प्राचार्य डा. एनके सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संचालन डा. इंदु प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. बालेंदु कुमार सिंह, डा. सुधीर कुमार सिंह, सती प्रसाद मिश्र, योगेश कुमार, डा. अंजनी कुमार मिश्र, डा. राजेश सिंह, डा. सीमा सिंह, डा. कल्पना सिंह, सारिका सिंह, डा. गिरीश मणि त्रिपाठी, डा. अनुभा शुक्ल, डा. विभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें