मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर स्थित पटेल चौराहे के पास रुपयों के लेनदेन को लेकर सोमवार को सुबह दो पक्षो मे जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक तरफ से बिपिन पटेल(18), समर बहादुर पटेल (30), राधेश्याम पटेल (24) निवासी सरायडिगुर व दूसरे पक्ष के ओम प्रकाश गिरी (40), विनोद गिरी (20), राजेन्द्र प्रसाद (50) निवासी फिरोजपुर (मधुपुर ) घायल हो गए। सभी को मुंगराबादशाहपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बिपिन, समर बहादुर, राधेश्याऩम पटेल ,ओम प्रकाश गिरी की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।