फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर सड़क पर टहलता रहा आधा शहर 21-05-57

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रविवार की रात बजे 09 बजे से लेकर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी से बेहाल लोग इस दरम्यान सड़क पर टहलकर रात गुजारी। आधे नईगंज पावर हाउस में ब्रेकर पैनल खराब होना था। लेकिन उक्त पावर हाउस में छोटे -छोटे कर्मियों को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को दिनभर बिजली हर 10 से 15 मिनट पर कटती रही और आती रही।
विज्ञापन

नईगंज पावर हाउस के ब्रेकर नंबर एक का ब्रेकर पैनल रविवार की रात 09 बजे खराब हो गया। जिससे सिटी स्टेशन, अहमद खां मंडी, रामश्रम, ईशा हास्पिटल, रुहट्टा, सद्भावना कालोनी, पालिटेकिभनक चौराहा, नईगंज आदि मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। जिससे लोग रातभर गर्मी से परेशान रहे। कोई टहल कर तो कोई हाथ का पंखा चलाकर रात गुजारा। हालांकि बिजली विभाग रात में ही खराबी को ठीक कराकर रात में दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। जब जोर लोगों को राहत मिली। लेकिन सोमवार की सुबह से फिर बिजली आंख मिचौली करती रही। पूरे दिनभर 15 मिनट के बाद बिजली आ रही थी और कट रही थी। जिससे लोगों का काफी दिक्कत हुई। लोगों का दैनिक कार्य प्रभावित हुआ।
कोट:
ब्रेकर पैनल में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही । जिसे चार घंटे में ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी । छोटे मोटी खराबी को सोमवार को ठीक किया जा रहा था। जिसके कारण पूरे दिन बिजली कट रही थी और आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी सोनोदिया
एक्सईएन तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें