फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई होते हुए मछलीशहर तक 640 करोड़ से बनेगी 50 किमी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील मुख्यालय से जंघई होते हुए भदोही जिले के कस्तूरीपुर तक बनने वाले हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 640 करोड़ की लागत से लगभग 50 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण काफी दिनों तक काम बाधित रहा। इसे लेकर सांसद बीपी सरोज ने मानसून सत्र में समस्या को लेकर सदन में आवाज उठाई थी। इसके बाद एनओसी मिली और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हाईवे का निर्माण कार्य 26 माह में पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था स्वास्तिक कंपनी के लाइजिंग आफिसर अनिल राय ने बताया कि हाईवे भदोही जनपद के कस्तूरीपुर बाईपास से जंघई होते हुए मछलीशहर तक 50 किलोमीटर स्वीकृत है। चौकी खुर्द गांव के पास चार जेसीबी और तीन पोकलैंड मशीनों द्वारा हाइवे किनारे मिट्टी डालकर चौड़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। शेष जमीन का मुआवजा देने के बाद जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दे दिया था। विधानसभा चुनाव से पहले नगर स्थित फौजदार इंटर कालेज में हुई जनसभा में मंत्री ने मंच से शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा की थी। विधानसभा चुनाव के बाद निर्माण के लिए 640 करोड़ स्वीकृत हुआ था, लेकिन वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पर्यावरण संरक्षा को लेकर मार्ग के किनारे स्थित वृक्षों की कटान पर रोक लगा दी थी, जिससे मार्ग के निर्माण का कार्य बाधित हो गया। क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज ने संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद वन एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विभाग से फाइल मंगवा कर एनओसी निर्गत करने पर सहमति दी है। सभी बाधाओं के हल होने के बाद चौड़ीकरण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन




इस मार्ग के किनारे लगे बिजली के खंभों को हटाने के साथ ही भूमि अधिग्रहण के बाद कार्य तेजी से किया जाएगा। हाईवे का निर्माण कार्य 26 माह में पूरा कराया जाना है। मिट्टी डालकर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। -ओम प्रकाश, अवर अभियंता, एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें