जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से अस्थाई संबद्धता लेने के लिए महाविद्यालयों की ओर से जमा की गई 50 महाविद्यालयों की फाइल लटक गई है। तय तिथि के बाद पत्रावली और और पैनल निरीक्षण की आख्या जमा करने के कारण विवि प्रशासन ने फाइल रोक दिया है। अस्थाई संबद्धता के लिए पहले 30 जून की निधार्रित गई थी। कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय ने संबद्धता फाइल जमा करने के लि ए 15 जुलाई तक तिथि बढ़ा दिया था। लेकिन 50 महाविद्यालयों ने कुलपति नामित निरीक्षण मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और दो विषय विशेषज्ञो की टीम से कराए पैनल निरीक्षण की आाख्या 15 जुलाई के बाद विश्वविद्यालय में जमा किया।
तय तिथि खत्म होने के कारण जौनपुर, आजमगढ, गाजीपुर, मऊ और हडिया प्रयागराज जिले के महाविद्यालयों ने तिथि समाप्त होने के बाद आख्या निरीक्षण विश्वविद्यालय में जमा किया। पत्रावली समय से उपलब्ध नहीं कराने के कारण विश्वविद्यालय ऐसे 50 महाविद्यालयों के संबद्धता फाइल पर विचार करने से इनकरा कर दिया। तिथि समाप्त होने के कारण चालू सत्र के लिए इन महाविद्यालयों को अस्थाई संबद्धता पर विचार नहीं किया गया। संबद्दता नहीं मिलने के कारण 50 कालेज चालू सत्र में दाखिला नहीं ले सकेंगे। दाखिला न ले पाने की दशा में महाविद्यालयों को काफी नुकसान उठाना पडे़गा।