फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 493 लीटर पकड़ाई अवैध शराब व आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की तरफ से एक मार्च से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पांच मार्च तक विभाग की तरफ से विभिन्न जगहों पर कुल 120 बार छापेमारी की। इसमें विभाग ने 493 लीटर अवैध शराब के साथ आठ को गिरफ्तार किया है। इसमें कुल 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं 20 लीटर अवैध शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बीते तीन मार्च को आबकारी विभाग के सदर क्षेत्र की टीम ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर एवं कोहड़े में संचालित ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर कुल 22 लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक मुकदमा दर्ज किया। मड़ियाहूं में नद्दीरामपुर व सिकंदरपुर में छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद करके मुकदमा लिखा गया। शाहगंज की टीम ने सरायख्वाजा थाना के मल्हनी के ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मुकदमा हुआ।
बीते चार मार्च को सदर क्षेत्र में बक्शा के बड़ाना डीह जगनिया एवं फतेहगंज में छापेमारी की गई, जिसमें कुल 68 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो मुकदमा लिखा गया। मड़ियाहूं के इमाम शाहपुर, चक्मरोटा व शिवपुर बाईपास तथा थाना नेवढि़या में एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर कुल 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मुकदमा लिखा गया। केराकत टीम ने लोहगाजर, प्रधानपुर, जलालपुर नदी के किनारे दबिश दिया गया तथा आजाद नगर में संचालित राममिलन की कबाड़ की दुकान को चेक किया गया। इस प्रकार टीम द्वारा दबिश करते हुए 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मुकदमा किया। बदलापुर की टीम ने महाराजगंज व सिंगरामऊ थाना के विभिन्न ईंट भट्ठा व हरिहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास में भी छापेमारी की गई। जहां पर 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन

पांच मार्च को सदर की टीम द्वारा सरायख्वाजा के छूंछा, हमजापुर में छापेमारी कर कुल 78 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो मुकदमा लिखा गया। मड़ियाहूं की टीम द्वारा मड़ियाहूं एवं सुरेरी के छेहटी में छापेमारी कर कुल 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मुकदमा लिखा गया।
किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए इसको लेकर विभाग की तरफ से होली के दिन तक विशेष छापेमारी का अभियान जारी रहेगा। इसमें अब तक 200 किलों लहन, 493 लीटर अवैध शराब के आठ को गिरफ्तार किया गया। अब तक 24 मुकदमें भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन

घनश्याम मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें