फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में आए 485 मरीज

विज्ञापन
01- जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पंहुचे डीएम दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लॉकडाउन के चार चरण पूरे होने पर सरकार ने भले ही गतिविधियां सामान्य करने के निर्देश दिए हैं लेकिन जिला अस्पताल में अभी भी मरीज कम संख्या में ही पहुंच रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में 485 मरीज आए। यह सामान्य ओपीडी का एक तिहाई है। इनमें भी ज्यादातर भीड़ बाहर से आए जांच कराने वालों की ही रही।
विज्ञापन

मरीजों की कम संख्या से कर्मचारी भी सुस्त बने रहे। सुबह नौ बजे तक ताला खोलकर झाड़ू लगता रहा, जबकि ओपीडी आठ बजे से ही शुरू करने का निर्देश है। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से पर्ची काउंटर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बना दिया गया है। काउंटर पर बाहर से आए लोगों की कतार जांच कराने के लिए सुबह से लगी रही। दोपहर तक चली ओपीडी में 485 लोगों ने पर्चा कटाकर अपना इलाज और जांच कराया। कोरोना संक्रमण के कारण जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या आधे से भी कम हो गई है। ज्यादातर लोग कोरोना की जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या काफी कम रही। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्ष में जांच के लिए भीड़ रही। मरीज बाहर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें