फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 7़12 करोड़ की लागत से बने नए उपकेंद्र से 45 गांवों को मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। नौरंगाबाद रामनगर में 7 करोड़ 12 लाख की लागत से नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंगलवार को भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उद्घाटन किया। इस उपकेंद्र से क्षेत्र के 45 गांवों को बिजली मिलेगी। अभी तक इन गांवों को सिंगरामऊ उपकेंद्र से जोड़ा गया था। जहां दूरी अधिक होने के चलते लो वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या अधिक हो रही थी। अब नए केंद्र के चालू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। पहले दिन 20 गांवों को जोड़ दिया गया है। शेष गांवों को एक सप्ताह के अंदर जोड़ दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर रामसहाय पांडेय, मृगेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, गंगाप्रसाद सिंह, मिथिलेश सिंह, जेई अनीश यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधान अशोक सिंह ने की। संचालन दिव्य प्रकाश सिंह ने किया। आभार ज्ञापन एसडीओ एके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें