जौनपुर। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल के नेतृत्व में शिक्षकों ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन अतरिक्त एसडीएम नवीन सिंह को सौंपा। अरविंद पटेल ने कहा कि प्रदेश में पांच हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के विलय कर दिया गया। जो शिक्षक और छात्रों के साथ अन्याय है। गांव से कई किलोमीटर दूर छोटे-छोटे, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है। प्रदेश की अधिकांश आबादी शिक्षा से वंचित हो रही है। जो आरटीई का उल्लंघन है। साजिश के तहत शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से समाज विशेष को वंचित किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुदृढ़ की जानी चाहिए। प्राथमिक विद्यालयों के विलय के कारण नन्हें-मुन्ने बच्चों के दुर्घटना एवं गरीब परिवारों के लिए विषम परिस्थितियां पैदा हुई हैं। इस मौके पर दीपक विश्वकर्मा, रविशंकर यदुवंशी, अमर बहादुर चौहान, सत्यपाल यादव, बृजेंद्र पटेल, राजकुमार पटेल आदि रहे।