चंदवक बाजार में गाजीपुर मार्ग पर पिकेट से 50 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान के सामने मैजिक पर लदा गेहूं और अन्य सामान चाेरी हो गया। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। चोरी खाद्यान्न की कीमत 45 हजार रुपये बताई जा रही है। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सुभाष जायसवाल उर्फ टुनटुन की गाजीपुर रोड पर गल्ले और अन्य सामान की दुकान है। दुकान के सामने उन्हीं की मैजिक पर 20 बोरी गेहूं, पांच बोरी चावल, दो बोरी खली लदी थी। रात में चोर पिकअप से खाद्यान्न चुरा ले गए। सुबह दुकानदार ने खाली मैजिक देखी तो अवाक रह गया। चोरों ने घटना को अंजाम देने के पहले अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना चंदवक पुलिस को दी। पिकेट से 50 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना हुई। चंदवक थानाध्यक्ष वृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।