फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 4307 छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में मंगलवार को 4304 छात्र अनुपस्थित रहे। राज्य प्रेक्षक ने जिले के छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के लिए कुल 81431 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 77117 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में 74617 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 70552 परीक्षा में शामिल हुए। 4065 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटर लेखाशास्त्र में 1106 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 1081 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 25 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल कृषि में 864 छात्र पंजीकृत थे, इसमें से 828 ने परीक्षा दी। 36 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। इंटर अर्थशास्त्र में 4844 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 4656 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 178 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
सिरकोनी: राज्य पर्यवेक्षक नंदकुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट अमरेश सिंह के साथ क्षेत्र के हरगोबिंद सिंह इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, केपी पाण्डेय इंटर कालेज, राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज, लालजी होरी लाल इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें