हाईकोर्ट के निर्देश के जिला प्रशासन ने टीडी कालेज की तकरीबन 125 दुकानों को सीज करने का कार्य शुरू कर दी है। बुधवार को ज्वांट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने 43 दुकानों को सीज कराया। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल ने बताया कि टीडी कालेज की दुकानों को अवैध होने का दावा करते हुए करीब दीपेंद्र विक्रम सिंह हाईकोर्ट में रिट दाखिल किया था। हाईकोर्ट ने तत्काल दुकानों को बंद कराने का निर्देश दिया है।