कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जिले में 62 स्वास्थ्य केंद्रों पर 17,584 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। अब तक जिले में 8,89,299 टीके की डोज लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 12,354 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा गया। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3,528 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें से 2,386 लोगों ने पहली डोज तथा 1,142 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1,702 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें से 968 लोगों को पहली डोज तथा 734 लोगों को दूसरी डोज लगी। इस तरह से बुधवार को 17,584 लोगों का टीकाकरण हुआ, जिसमें से 15,524 लोगों को पहली डोज और 2,060 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अभी तक 8,89,299 टीके की खुराक लग चुकी है। जिसमें से 7,37,530 को पहली डोज तथा 1,51,769 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।