फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 करोड़ में होगा शहर के 42 स्कूलों का कायाकल्प-

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प के साथ अब नगर क्षेत्र के भी 42 विद्यालयों का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये से अधिक का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर के 15वें केंद्रीय वित्त आयोग निधि के तहत 12 करोड़ 90 लाख 71 हजार 878 रुपये प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष नगर पालिका प्रशासन को 11 करोड़ 47 लाख 45 हजार 871 रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस बजट से विद्यालयों का कायाकल्प, सड़क एवं जल निकासी का कार्य प्रस्तावित किया गया है। इससे अलग-अलग वार्डों में स्थित पुराने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 2 करोड़ 31 लाख 27 हजार 166 रुपये का बजट जारी किया गया है। इसमें मतापुर, मियापुर, मुफ्तीमोहल्ला, शीतला चौकिया, मीरपुर, पचहिया, लखनपुर, रामदास नेवादा, लखनपुर, विशेषरपुर, रसूलाबाद, शकरमंडी, राजाबाजार, पुरानी बाजार, राजाबाजार, हैदरगंज, भंडारी, ईशापुर, ककोरगहना,खानपुर अकबरपुर, कलीचाबाद, मैनीपुर, धन्नेपुर, खानपट्टी, रामनगर भड़सरा, सुल्तानपुर, गोपालगंज, शाहपंजा, शिवापार, भुवालपट्टी, मुस्तफाबाद, रामेश्वरम कालोनी, नगर पालिका बालिका विद्यालय के कायाकल्प और सड़क निर्माण का बजट शामिल है। इसके अलावा गंगापट्टीस मियापुर और कटघरा में इंटर लाकिंग और नाली का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें