फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों से 42 लोग भेजे गए बिहार और झारखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में क्वारंटीन पर रखे गए 42 लोगों को बुधवार को बिहार और झारखंड बस भेजा गया। बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, एसडीएम अंजनी कुमार सिंह तथा तहसीलदार अजय कुमार पांडेय की देखरेख में दो सरकारी बसों से दोपहर बाद रवाना किया। एसडीएम ने बताया कि क्वारंटीन में रखे गए सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद एक बस से 33 लोगों को बिहार तथा दूसरी बस से नौ लोगों को झारखंड के लिए रवाना किया गया। क्वारंटीन में रखे गए लोग घर जाने के लिए पांच दिन से भूख हड़ताल पर थे। घर भेजे जाने की खबर सुनते ही खुशी से उछल पड़े। बस में सवार होने से पूर्व एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने सभी को नास्ता भोजन कराने के बाद लंच पैकेट देकर रवाना किया। क्वारंटीन पर रखे गए लोग घर जाने की मांग को लेकर पांच दिन से भूख हड़ताल पर रहे। हड़तालियों का आरोप था कि क्वारंटीन का समय पूरा होने के बावजूद उन्हें 37 दिन से रखा गया है। जब कि इन्टर कालेज में क्वारंटीन पर रखे गए 283 लोगों को समय पर ही छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें