फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लोकसभा के चुनाव में सिर्फ तीन प्रत्याशी थे मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। 1962 में हुए तीसरी लोकसभा के चुनाव में मछलीशहर सीट से तीन और जौनपुर सीट से चार प्रत्याशी ही मैदान में थे। 1980 के चुनाव से प्रत्याशियों की संख्या लगातार बढ़ती गई । अभीतक हुए कुल 16 बार के लोकसभा चुनाव में 1996 में मछली शहर लोक सभा सीट से सबसे अधिक 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 17वीं लोकसभा के होने वाले चुनाव के लिए जौनपुर सदर सीट से 20 और मछली शहर से 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। यह भी एक संयोग ही रहा कि 1984, 1999 और2009 के चुनाव में जिले की दोनों संसदीय सीट से प्रत्याशियों की संख्या एक समान रही।
लोकसभा चुनाव के इतिहास पर नजर डालें तो 1951 में हुई पहली लोकसभा के चुनाव में जौनपुर सदर सीट से 6 प्रत्याशी मैदान में थे। हालांकि उस दौर में एक ही सीट से दो सांसद चुने जाते थे। यानी दो सीट के लिए छह प्रत्याशियों ने भाग्य अजमाया था। जिसमें कांग्रेस के बीरबल सिंह और इसी दल के गनपत राम सांसद चुने गए थे। 1957 में हुए दूसरी लोकसभा के चुनाव में भी एक सीट से दो सांसद चुने गए थे। इस बार पांच प्रत्याशी मैदान में थे। 1962 के चुनाव में मछलीशहर लोकसभा सीट भी अस्तित्व में आई और इस सीट से कांग्रेस से गनपत राम, जनसंघ से महादेव और पीएसपी से शंभूनाथ ने अपना राजनीतिक भाग्य अजमाया था। गनपत राम सांसद चुने गए थे। 1962 में ही जौनपुर सीट से चार प्रत्याशियों ने अपना भाग्य अजमाया था। 1967 में जौनपुर से जौनपुर से 4 और मछलीशहर से 6 प्रत्याशी मौदान में थे। चुनाव में सबसे अधिक प्रत्याशियों की बात करें तो अभी तक के लोकसभा चुनाव में 1996 में जौनपुर सीट से 23 और मछलीशहर सीट से 38 प्रत्याशियंों ने अपना राजनीतिक भाग्य अजमाया था। इस बार जौनपुर से भाजपा के राजकेशर सिंह और मछलीशहर से भाजपा के ही रामविलास वेदांती चुनाव जीते थे। 1999 और 2009 के चुनाव में दोनों सीटों से 16-16 उम्मीदवार मैदान में थे। इसीप्रकार 1971 में जौनपुर से 8, मछलीशहर 4 प्रत्याशी, 1977 में जौनपुर से 4 और मछलीशहर से 6, 1980 में जौपुर से 10, मछलीशहर 8, 1984 में जौनपुर 18, मछलीशहर 18,
विज्ञापन
विज्ञापन

1989 जौनपुर 11, मछलीशहर 7, 1991 में जौनपुर 20, मछलीशहर 18, 1998 में जौनपुर 11, मछलीशहर 12, 2004 में जौनपुर 11 और मछलीशहर 14 एवं 2014 के चुनाव में जौनपुर सीट से 22 और मछलीशहर सीट से 16 प्रत्याशियों ने भाग्य अजमाया था। जिसमें जौनपुर से भाजपा के केपी सिंह और मछलीशहर से भाजपा के ही रामचरित्र निषाद चुनकर संसद पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें