जौनपुर। बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र कोई आईएएस तो कोई डाक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनना चाहता है। शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घो षित होने के बाद छात्रों के सपनों को पंख लग गए। परीक्षा में सफल छात्र अपनी मंजिल की तलाश करने लगे हैं।
हाईस्कूल की परीक्षा में सेंट थामस इंटर कालेज शाहगंज के छात्र अजय कुमार को बोर्ड परीक्षा 93.83 फीसदी अंक पाकर पहले स्थान पर रहे। अजय कुमार का कहना है कि वह आईएएस बनना चाहता है। दूसरा स्थान पाने वाले श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर के छात्र सूरज शुक्ल इंजीनियर बनना चाहते हैं। पिता प्रमोद कुमार शुक्ला दिल्ली में व्यवसाय करते हैं। सूरज को क्रिकेट खेलने का शौक है। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और चाचा, चाची व गुरुजनों को देते हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 93.17 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।
परीक्षा में तीसरा स्थान पाने वाले इसी विद्यालय के छात्र विनय यादव भी इंजीनियर बनना चाहते हैं। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने पिता राजनाथ यादव, माता शीला यादव और दादा गयादीन यादव को देते हैं। परिक्षा में 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उसके पिता राजनाथ का कहना है कि विनय बचपन से ही लगनशील है। पढ़ाई के साथ खेल में रुचि रखता है। राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा की हाई स्कूल की छात्रा दीक्षा दूबे पुत्री हेमन्त दूबे ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में विद्यालय का नाम रोशन की है। दीक्षा आईएएस बनना चाहती हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय माता अंजू दूबे, विद्यालय प्रधानाचार्य अखिलेशचंद श्रीवास्तव एवं गुरुजनों को देती है।
उधर इंटरमी डिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र वाल्थर इंटर कालेज रामपुर के अश्वनी मिश्रा ने 85.40 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रहे। अश्वनी को पढ़ाई में खासी रुचि है। अपनी सफलता का श्रेय वह पिता ओमप्रकाश मिश्र को देते हैं। उनका कहना है कि वह देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचकर जिले के नाम रोशन करना चाहते हैं। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता पिता को देती है। टीडी इंटर कालेज की छात्रा ज्योति यादव 85.30 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही। वह आईएएस बनना चाहती है। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत करके अपने मुकाम को हासिल करना चा हती है। राम अधार इंटर कालेज खुटहन रसूलपुर की शिवानी यादव को बोर्ड परीक्षा में 85 फीसदी अंक मिला है। उनके जिले में तीसरा स्थान मिला है। वह भी आईएएस और इंजीनियर बनना चाहती है। राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा की इंटरमीडिएट की छात्रा डिम्पल यादव 83.60 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वह आईएएस बनना चाहती हैं। स्व.रामकिशोर स्मृति बालिका इंटर कॉलेज इंटरमीडिएट की छात्रा श्वेता यादव 83.40 प्रतिशत प्राप्त किया। इसका श्रेय वह पिता धनंजय यादव को देती है। श्वेता रेलवे की नौकरी को वरीयता देती हैं। इसी विद्यालय की छात्रा श्रेया यादव 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। श्रेया डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती हैं।