रामपुर। रामपुर बाजार में जांच के दौरान फर्जी पाए गए दो अस्पताल बाबा हास्पिटल व कृष्णा हास्पिटल फर्जी पाया गया। दोनों अस्पतालों में ताला बन्द करवाने के साथ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।22 अप्रैल को एक महिला की अस्पताल में मृत्यु हो जाने के बाद सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी रामपुर डा. प्रभात कुमार को अस्पतालों की जांच करने के निर्देश दिया था। शनिवार को डाक्टरों की टीम ने रामपुर बाजार स्थित बाबा हास्पिटल व कृष्णा हास्पिटल का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों के पास न तो कोई कागजात, न तो कोई डिग्री, न तो किसी प्रकार के प्रशिक्षित डाक्टर ही मिले। चिकित्साधिकारी ने दोनों अस्पतालो को ताला बन्द करवा दिया। मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दिया है। डा. प्रभात ने बताया कि दोनों अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया है।