फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में मई से शुरू होगी सिटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी राजमार्ग पर हौज गांव के पास स्थापित ट्रामा सेंटर में अलग माह से सिटी स्कैन मशीन चालू होने के साथ मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। वर्षों से रखी गई सिटी स्कैन मशीन को लगा दिया गया है। सिटी स्कैन मशीन चलाने के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। अगले माह में लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। सिटी स्कैन मशीन का लाइसेंस नहीं मिलने के कारण इलाज में काफी दिक्कत आ रही थी। सिटी स्कैन मशीन के संचालन की जिम्मेदारी कस्ना कंपनी को सौंपी गई है। हाईवे पर होने वाले हादसे में घायल लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिरकोनी ब्लाक हौज गांव के पास ट्रामा सेंटर की स्थापना की गई। मरीजों के इलाज के लिए तीन डाक्टर, नौ स्टाफ नर्स, दो एक्स-रे तकनीकी सहायक और स्टाफ वर्कर तैनात किए गए हैं। सिटी स्कैन मशीन तो लगा दी गई, लेकिन मशीन चलाने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया अधर में पड़ी रही। सिटी स्कैन मशीन चलाने के लिए एटामिक एनर्जी संस्थान मुंबई से लाइसेंस लेना होता है। सिटी स्कैन मशीन चलाने के लिए कस्ना कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि मई माह तक ट्रामा सेंटर में सिटी स्कैन मशीन चालू हो जाएगी। सिटी स्कैन मशीन चालू नहीं होने से हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायल लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में इलाज के अभाव कई मरीजों की रास्ते में ही मौत हो जाती है।
विज्ञापन


हौज में स्थापित ट्रामा सेंटर में सिटी स्कैन मशीन लगा दी गई है। सिटी स्कैन मशीन चलाने के लिए एटामिक एनर्जी संस्थान मुंबई से लाइसेंस मिलते ही सिटी स्कैन का कार्य शुरू हो जाएगा। - डॉ. रामजी पांडेय सीएमओ, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें