फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पौधों के बिना जीवन असंभव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई क्लासिक ने सात दिवसीय जेसीरेट सप्ताह का शुभारंभ पौधरोपण कर किया। संस्था चेयरपर्सन शालिनी सेठ ने कहा कि धरा पर पेड़ पौधों के बिना जीवन असंभव है। सचिव रीता कश्यप ने सदियों से मानव पीढ़ियों के लिए पेड़ पौधों को वरदान बताया। डॉ. ज्योति रस्तोगी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक संगीता सेठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। महिला शाखा सचिव रीता कश्यप ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ममता गुप्ता, अंजू गुप्ता, पूनम गुप्ता, ज्योति रस्तोगी, सारिका सोनी, सीमा सहाय, प्रतिमा गुप्ता, प्रगति कसौधन, दीपशिखा चौरसिया, शालिनी शर्मा, प्रियंका साहू आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें