फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 2074 मतदान कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मतदान कराने के लिए लगे मतदान कार्मिकों को पहला प्रशिक्षण देने का कार्य सोमवार को टीडी इंटर कालेज में प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी गौरव वर्मा के नेतृत्व में शुरु हुआ। पहले दिन कुल 2074 मतदान कार्मिकों ने दो पालियों में मतदान कराने से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनको मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। जबकि कुल 2100 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिसमें 26 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सहायक प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी दयाराम ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए कुल 15 हजार 202 मतदान कार्मिक की तैनाती की गई है। जिसमें से 13 हजार 820 मतदान कार्मिक मतदेय स्थल पर मतदान कराने के लिए जाएंगे। जबकि 1382 मतदान कार्मिक अतिरिक्त के रुप में रखे गए हैं। इन मतदान कार्मिकों को मतदान कराने में दिक्कत न हो। इसके लिए उनको दो बार प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें पहला प्रशिक्षण आठ अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक देने की तिथि निर्धारित की गई है। एक दिन में दो पालियों में 2100 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाना है। जिसके तहत सोमवार को टीडी इंटर कालेज में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरु किया गया। इस दौरान पहले और दूसरी पाली में कुल मिलाकर 2100 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था। लेकिन मात्र 2074 मतदान कार्मिकों ने ही प्रशिक्षण प्राप्त किया। जबकि 26 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी कटवाने की मारामारी
जौनपुर। प्रशिक्षण के दौरान भी ड्यूटी कटवाने की भीड़ लगी रही। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी ड्यूटी कटवाने की अपील की जा रही थी। लेकिन प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी गौरव वर्मा ने भी प्रशिक्षण में चिकित्सक तैनात करवाया था। जिनके द्वारा आए प्रार्थना पत्रों से संबंधित कर्मचारियों की जांच की जा रही थी। इसके बाद ही उनकी ड्यूटी कट रही थी। इस दौरान ड्यूटी कटवाने के लिए कुल 25 प्रार्थना पत्र आए थे। जिसमें से चिकित्सक के जांच के बाद मात्र पांच कर्मचारी ड्यूटी करने लायक नहीं पाए गए। जबकि 20 कर्मचारी ड्यूटी करने लायक पाए गए।
विज्ञापन


मतदान कार्मिको का पहला प्रशिक्षण सोमवार से शुरु हो गया। पहले दिन 2100 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था। लेकिन 26 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। उनको अगले प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्घ कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरव वर्मा
प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें