फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर हुई जिले भर में चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहा है। पुलिस चेकिंग बढ़ा दी गई है। सोमवार की शाम जिले भर में जगह-जगह चेकिंग हुई। चेकिंग में वैसे कुछ खास तो नहीं बरामद हुआ लेकिन वाहनों का पुलिस ने चालान किया, काली फिल्म उतारी और पार्टी के झंडे उतरवाए।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विजय कुमार चौरसिया ने प्रसाद तिराहे पर दो चार पहिया वाहनों की चेकिंग किया। जिसमें दो वाहनों से काली फ़िल्म और एक वाहन से पार्टी के झंडे उतरवाए गए। दो पहिया वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। जिसमें नौ दो पहिया वाहनों का कागजाद के अभाव में और तीन सवारी के लिए चालान काटा गया। 2800 रूपए समन शुल्क वसूला गया। उधर जफराबाद कस्बे में पुलिस तथा पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। नगर पंचायत के मोहल्ला रसूलाबाद से फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस के जवानों ने जफराबाद बाजार से होते हुए दूसरे छोर तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने जनता को संदेश दिया कि वह स्वतंत्र रूप से मतदान करें। आचार संहिता का पालन करें। यदि कोई आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। लाइन बाजार, कोतवाली, सिकरारा, मछलीशहर, जलालपुर, शाहगंज, खुटहन, केराकत आदि क्षेत्रों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें