फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर में घरों की छतों से कूड़ा फेंकने वालों पर अब जुर्माना लगेगा। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है । यह इसके लिए सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर समेत अन्य कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है । अक्सर देखा गया है कि सफाई कर्मचारी सड़क से कूड़ा उठा लेते हैं। उसके बाद भी लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा छत से सड़क पर फेंक देते हैं। जिससे सड़क पर गंदगी फैली रहती है। आने - जाने में लोगों को दिक्कत होती है।
करीब तीन लाख आबादी और 39 वार्डों वाले इस शहर में प्रतिदिन 100 टन कूड़ा निकलता है। कूड़े के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से ऐसे-तैसे कूड़े को फेंक दिया जाता है। शहर में सुबह में सफाई कार्य शुरू हो जाता है। साफ-सफाई के बाद भी पूरा शहर गंदा दिखता है। जगह-जगह सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहता है। जिससे बदबू एवं गदंगी फैली रहती है। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। शहर के ओलंदगंज, कोतवाली, रूहट्टा, तारापुर, मियापुर, लाइन बाजार, टीबी अस्पताल रोड, नईगंज, अहमद खां मंडी, विकास कालोनी,परमानतपुर, सिटी स्टेशन, सहकारी कालोनी, उमरपुर सहित कई ऐसे मोहल्ले हैं। जहां लोग सड़क पर ही कूड़ा फेंक देते हैं। इसमें अधिकतर स्थानों पर सफाई के बाद कूड़ा फेंका जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद ने सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने का प्लान तैयार किया है। अभी शुरूआती दौड़ में गोबर से गंदगी फैलाने वाले दस लोगों का चालान कर जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लोग छतों से कूड़ा सफाई होने के बाद मनमाने तरीके से फेंक देते है। ऐसे लोगों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार ऐसे लोगों से 100 रुपये से लेकर पचास हजार तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। दस लोगों से गंदगी फैलाने के मामले में जुर्माना वसूल किया गया है।
कृष्णचंद्र
अधिशासी अधिकारी
नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें