बरईपार। अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवार पर आए दिन चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के गायब रहने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इलाज के लोग दूर से आते हैं लेकिन चिकित्सक के नहीं मिलने पर लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। डाक्टर और कर्मचारी कभी भी समय से नहीं आते हैं। क्षेत्र के हिमांशु शर्मा, देवता दीन पाल ,राय साहब सिंह, राकेश विश्वकर्मा, मोनू पटेल, मुन्नू पटेल आदि ने स्वास्थ कर्मचारियों की कार्य शैली पर नाराजगी जाहिर की। सुजानगंज सीएचसी के अधीक्षक डा. पुनीत कश्यप ने बताया कि वहां तैनात डा. ए रहमान दो जगह ड्यूटी करते हैं। तीन दिन दूसरी जगह बैठते हैं। आज प्रशिक्षण के लिए बनारस गए हुए हैं।