फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर बढ़ाएंगे देश की शान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में खास जोश है। युवाओं के मन को भांपने के लिए शहर के कृष्णा स्कूल ऑफ नर्सिंग कालेज में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डा. मधु शारदा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का महत्वपूर्ण योगदान है। मतदान कर हमें देश की बागडोर संभालने वाले सांसद का चुनाव करना है। यह एक ऐसा समय है जिसमें हम ईमानदान, कर्मठ और सहज नेता को चुन सकते हैं जो जनता की आवाज बन सके। मतदान पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 1923 में एक वोट ज्यादा मिलने से हिटलर नाजी पार्टी का प्रमुख बना और हिटलर युग की शुरूआत हुई। यही नहीं 1917 में सरदार पटेल अहमदाबाद मन्युसिपल कारपोरेशन का चुनाव सिर्फ एक वोट से हार गए थे। उन्होंने कहा कि हर छात्रा को अपने दस लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से भी सवाल किया। जिसके जवाब में दीपिका, प्रियंका, प्रीति, वर्षा आदि छात्राओं ने कहा कि उन्हें नेता ऐसा चाहिए जो वादा करें वह निभाए। नेता बड़े-बड़े वादे तो करते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं करते। चुनाव आता है तो तरह-तरह की बातें और प्रलोभन नेताओं के द्वारा दिया जाता है। लेकिन बाद में वह सब भूल जाते हैं। उनकी निष्पक्षता भी प्रभावित होती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें