फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो की टोपियां और नेताओं के मुखौटे पहन खेलेंगे होली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर (जौनपुर)। इस बार लोग नेताओं के मुखौटे व नमो की टोपियां पहन कर होली खेलेंगे। होली पर्व के निकट आते ही खिलाड़ियों के साथ ही नेताओं के मुखौटे व नमो की टोपियां बाजारों में सजी हुई हैं। ये 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक मिल रही हैं, जिसकी जमकर बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

होली नजदीक आते ही बदलापुर में रंगों व पिचकारियां से दुकानें सज गई हैं। वहीं इस बार दुकानों में नेताओं के मुखौटे व नमो की टोपियां भी उपलब्ध हैं। इस दौरान किसी दुकान पर पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह तो किसी पर मायावती, ममता बनर्जी, राहुल गांधी, प्रियंका व अखिलेश के मुखौटे उपलब्ध हैं, जिसको खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई है। वहीं इन मुखौटों की बिक्री भी खूब हो रही है। ये मुखौटे 10 रुपये से लेकर पचास रुपये तक बिक रही है। वहीं क्रिकेट खिलाड़ियों के मुखौटे भी लोगों की पसंद बनी हुई है, जिसमें विराट कोहली, मलिंगा, सचिन तेंदुलकर व रोहित शर्मा आदि खिलाड़ियों के मुखौटे बच्चों की पसंद हैं। लेकिन नमो की टोपियां सब पर हावी हैं। इसके अलावा रंग-बिरंगी टोपियां व नकली मूछ-दाढ़ी 25 रुपये से लेकर 100 रुपये की दर में बिक रही हैं। होली के मौके पर रंगों का बम होलियारों के लिए आकर्षण का केंद्र है। 15 से 35 रुपये तक की दर में बिक रही है। वहीं फाग स्प्रे भी युवाओं की पसंद हैं, जिसकी कीमत सौ रुपये तक है। पिचकारियां मशीन गन, वाटर गन, फौजी पिचकारी, टैंक पिचकारियों की बिक्री हो रही है, जिनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें