फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ऐसी हो जो शिक्षा के साथ रोजगार को दे बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों के युवा भी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है। वह भी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इस बार मतदान करेंगे। सिंगरामऊ महाविद्यालय के एमएससी के छात्र त्रिपुरेश मिश्र ने कहा सरकार ऐसी सरकार का चयन करना है जो रोजगार के साथ युवाओं के लिए बेहतर काम कर सके। अंकित पांडेय का कहना है कि अपना हम ऐसी सरकार का चुनाव करेंगे। शिक्षा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे। ताकि गांव के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। राज यादव ने कहा कि प्रत्येक हर किसी को मतदान करना चाहिए। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। हम अपने मन पसंद की सरकार का चुनाव कर सकते हैं। रंभ प्रताप सिंह का कहना है कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमें उसकी रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। हमें गर्व होना चाहिए कि हम दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा हैं। इस लिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। हम ऐसी सरकार को चुनाव करेंगे जो देश के विकास साथ शिक्षा, स्वास्थ्य के बेहतरी के लिए काम करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें