फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से वृद्घ घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के खुइरी गांव में शनिवार को सांड़ के हमले से राजेंद्र तिवारी (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सांड़ के हमले से केवला शंकर शुक्ला और काशी नाथ भी सांड़ के शिकार होते होते बच गए। लेकिन इन्हें भी हल्की चोटें आई है। गुस्साए ग्रामीणों ने सांड़ को किसी तरह पकड़कर एक कमरे में बंद कर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम सांड़ को दवा देकर जाने लगी तो ग्रामीणों ने टीम को रोक लिया। ग्रामीणों का कहना है कि पशु टीम अपने साथ सांड़ को लेकर जाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पशु टीम के देवी शंकर दुबे, आशीष, सुषमा गौतम, पंकज ने कहा कि हम लोग सांड़ को दवा देने के बाद जा रहे थे। ग्रामीण सांड़ को लेकर जाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने सांड़ को गौशाला भेजने का प्रबंध किया। उसके बाद पशु विभाग की टीम को ग्रामीणों ने जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें