धर्मापुर। डाक अधीक्षक गौरीशंकर सिंह ने शनिवार को मुफ़्तीगंज डाक घर का निरीक्षण किया। डाकघर में लगा पंखा खराब तथा बिजली की वायरिंग भी क्षतिग्रस्त पाया। उन्होंने डाक घर में लगे लाइट, पंखा आदि को शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार से यहां लोगों का आधार कार्ड बनेगा।
डाक अधीक्षक ने कहा कि अभी तक कुछ तकनीकी फाल्ट की वजह से यहां पर आधार कार्ड नहीं बन रहा था जिससे इस ब्लाक के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता था। उन्होंने परिसर में साफ सफाई के लिए निर्देशित किया। डाक अधीक्षक ने कहा कि सोमवार से केराकत तहसील के सभी डाक घरों में आधार कार्ड बनने लगेगा। जिसमें मुफ़्तीगंज, केराकत, चंदवक, जलालपुर शामिल है। आधार कार्ड बनाने की सरकार द्वारा एक निर्धारित शुल्क लगाई गई है जिसकी लिस्ट सभी डाक घरों के बाहर चस्पा कर दी जाएगी जिससे लाभार्थियों से कोई निर्धारित शुल्क से अधिक न ले पाए।