फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी अपने सहायक अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्धारित कार्यों की रूपरेखा तैयार कर लें। साथ ही कार्यों की समय सीमा भी निर्धारित कर लें। समस्त प्रभारी अधिकारी अब तक की गई तैयारियों की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सभी प्रभारी अधिकारी एक दूसरे से समन्वय स्थापित करके कार्य करें। जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने वाट्सएप नंबर एवं ई-मेल आईडी निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र, डीडीओ दयाराम, डीएसटीओ राम दरस यादव, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें