फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीपैट मशीन ने मतदान करने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। प्राथमिक पाठशाला पर निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। वीवीपैट के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। लेखपाल इंद्रराज ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बारे में बताया। जिन लोगों को आशंका थी कि मेरा वोट किसको गया है उस पर विराम लगाने के लिए निर्वाचन आयोग ने वीवीपैट इलेक्ट्रानिक मशीन को भेजकर लोगों को दिखाया की किस तरह से आपका वोट किसको जाता है। वीवीपैट का प्रशिक्षण ले रही एक महिला ने पूछा कि यह मशीन से निकलने वाली पर्ची क्या होगी। तो लेखपाल शिव बचन ने बताया कि यह पर्ची काटकर बाक्स में पड़ी रहेगी जिससे कि कोई भी पार्टी निर्वाचन आयोग पर अगर सवालिया निशान खड़ा करता है तो यह पर्ची और वोट की संख्या का मिलान किया जा सकता है। जबकि दूसरी महिला ने कहा कि वोट की पर्ची दो होनी चाहिए जिसे एक मतदाता को मिले और दूसरी मशीन मैं जमा हो और मतदाता को भी एक सुबूत रहे की मैंने किस को वोट किया है। इस मौके पर सभासद शेखर सरोज और विद्यालय के अध्यापक व छात्र-छात्राएं व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें